फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Train Status: Three major trains going from Jodhpur to Delhi have been rescheduled, see list

यात्रीगण ध्यान दें: जोधपुर से दिल्ली जाने वाली दिल्ली जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनें हुईं रीशेड्यूल, देखें लिस्ट

Tue, 15 Apr 2025 10:00 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 10:00 PM IST
सार

Train Status: जोधपुर से चलकर दिल्ली की तरफ जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। इनमें मंडोर एक्सप्रेस भी शामिल है। खबर में जानें ये ट्रेनें रीशेड्यूल रहेंगी।

विज्ञापन
Train Status: Three major trains going from Jodhpur to Delhi have been rescheduled, see list
ट्रेन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप जोधपुर से दिल्ली की तरफ यात्रा कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। जोधपुर से चलने वाली तीन ट्रेनें रीशेड्यूल हो रही हैं तो चलिए इस खबर में देखिए कि आखिर कौन-कौन सी ट्रेन रीशेड्यूल होनी है और कितना वक्त रीशेड्यूल में होने लगेगा। यह ट्रेनें हैं दिल्ली मंडल की, जो तकनीकी कार्य के चलते रीशेड्यूल की गई हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, जोधपुर से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनें रीशेड्यूल रहेंगी। इनमें मंडोर एक्सप्रेस भी शामिल है। दिल्ली मंडल में तकनीकी कार्य के चलते इन ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर तकनीकी कार्यों के चलते जोधपुर मंडल से दिल्ली की ओर जाने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, जिसमें मंडोर सुपरफास्ट भी शामिल है।
विज्ञापन

 
जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेल खंड के खलीलपुर-रेवाड़ी स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्यों के कारण 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने की वजह से दिल्ली जाने वाली तीन ट्रेनों का 16 अप्रैल को संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। इसके तहत उपरोक्त ट्रेनें रीशेड्यूल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Train Status: यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी, दो रेलसेवाओं में बढ़ाए इन श्रेणी के कोच

 
उन्होंने बताया कि इस कारण ट्रेन 22481 जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट बुधवार को जोधपुर से अपने निर्धारित समय सायं 6.30 बजे से दो घंटे 40 मिनट, ट्रेन 22996 जोधपुर-दिल्ली मंडोर सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय रात्रि 8.30 बजे से एक घंटा 50 मिनट और ट्रेन 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट बाड़मेर से अपने निर्धारित समय शाम 4.45 बजे से एक घंटा देरी से प्रस्थान करेगी।
 
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस जो 16 अप्रैल को काठगोदाम से रवाना होगी वह दिल्ली कैंट-इच्छापुरी रेलवे स्टेशनों के बीच 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed