फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Police station, Dalit tortured, Punjab Police, Patiala

पुलिस चौकी में दलित नौजवान के टार्चर का आरोप

Sat, 12 Mar 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 12 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
 Police station, Dalit tortured, Punjab Police, Patiala
पुलिस - फोटो : file
डकाला पुलिस पर एक दलित नौजवान को नाजायज ढंग से हिरासत में लेकर उसे चौकी में लाकर टार्चर करने के आरोप लगे हैं। नौजवान के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सब एक पूर्व सरपंच की शह पर हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नौजवान सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है।

अस्पताल में उपचाराधीन गांव त्रैं के 28 साल के मंगल सिंह ने बताया कि आठ मार्च को गांव में उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने रंजिश के चलते पूर्व सरपंच की शह पर अपने परिवार के लोगों के साथ उससे मारपीट की। बाद में उसके खिलाफ पुलिस में झूठा केस दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस चौकी डकाला के मुलाजिम उसे उठा कर ले गए और चौकी में उसे काफी टार्चर किया गया। बाद में उसके परिवार वालों ने उसे छुड़वाया और राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल सिंह ने एसएसपी से मांग की है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मंगल ने कहा कि उसे नाजायज ढंग से हिरासत में रखा गया है, जो गलत है। डकाला पुलिस ने इन आरोपों का खंडन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed