{"_id":"4757208e02e8a94162ed692cb543c573","slug":"two-speculator-caught-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में पकड़े गए दो सट्टेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में पकड़े गए दो सट्टेबाज
पठानकोट ।
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पुलिस ने शनिवार को शहर की इंदिरा कालोनी में दबिश देकर दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के दौरान सट्टा लगाते थे।
पुलिस का दावा है कि एशिया कप क्रिकेट मुकाबले के दौरान थे यहां सक्रिय थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने टीवी, लैपटॉप और 11 मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान राजीव उर्फ राजू पुत्र केवल कृष्ण निवासी हुक्म सिंह रोड अमृतसर और तरुण महाजन पुत्र तिलक राज महाजन निवासी गली नंबर पांच इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है। डीएसपी धार कमल सिंह ने बताया कि यह लोग अक्सर क्रिकेट मैचों के दौरान सट्टा लगाते हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एशिया कप क्रिकेट मुकाबले को लेकर यह दोनोें पिछले कई दिनों से इंदिरा कॉलोनी में सक्रिय थे। तरुण महाजन के घर में ही सट्टे का कारोबार संचालित था। इन लोगों सेे एक टीवी, एक लैपटॉप, 11 मोबाइल, एक इंटरनेट डोंगल, एक वाईफाई और एक सेटटॉप बॉक्स भी बरामद हुआ है।
डीएसपी धार ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने एसएचओ थाना डिवीजन नंबर एक सुखजिंदर सिंह और एसएचओ शाहपुरकंडी भारत भूषण को साथ लेकर तरुण महाजन के घर पर छापा मारा। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि इन सट्टेबाजों के तार बड़े पैमाने पर सक्रिय सट्टा गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।