फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   taxes, Red Brigade, government, anti-people policies, rally, protest

टैक्सों की भरमार पर लाल ब्रिगेड तल्ख

Fri, 21 Feb 2014 11:40 PM IST
पठानकोट।
पठानकोट। Updated Fri, 21 Feb 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
taxes, Red Brigade, government, anti-people policies, rally, protest
प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में शुक्रवार को सीपीआई (एम) के आह्वान पर लेबर शेड पठानकोट में रोष रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने टैक्स लगाने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसके बाद डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


रैली के दौरान डॉ. सुरिंद्र गिल, केवल कालिया और संजीव महाजन की अध्यक्षता में आयोजित रैली में प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के हालातों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। शुक्रवार को आयोजित रैली में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राज्य सरकार भी इन नीतियों पर ही चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने अब रेत-बजरी पर टैक्स लगाकर मकान बनाने में भी अड़चनें पैदा कर दी हैं। उन्होंने मांग की कि खेतिहर मजदूरों को 250 दिन रोजगार और 350 रुपये दिहाड़ी दी जाए। साथ ही मजदूरों के पांच हजार रुपये तक के कर्जे माफ किए जाएं और रहने के लिए प्लॉट व वित्तीय सहायता दी जाए। लोगों को 14 जीवन उपयोगी वस्तुएं डिपो पर सस्ते दामों पर मुहैया करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के केरल की तर्ज पर कर्ज माफ किए जाएं और किसानों को चार प्रतिशत ब्याज पर कर्जे दिए जाएं। उन्होंने किसानों को फसलों के लाभकारी भाव व सब्सिडी देने, कांट्रेक्ट फार्मिंग की जगह सरकारी खेती को प्रोत्साहित करने, शिक्षा व सेहत सुविधाओं का व्यापारीकरण बंद करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि यदि राज्य व केंद्र सरकार ने उनकी मांगें जल्द नहीं मानीं तो सीपीआई (एम) प्रदेश भर में कड़ा रुख अपनाएगी। इससे पहले लेबर शेड से रोष मार्च शुरु किया गया जो वाल्मीकि चौक, गांधी चौक, डाक खाना चौक, मेन बाजार, मिशन रोड से होता हुआ डीसी दफ्तर पहुंचा।


यहां प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। इस मौके पर सुधा रानी, विक्रमजीत, कृपाल सिंह, राजकुमार, हरबंस लाल, सत्य प्रकाश, विनोद कुमार, देवी सैनी, तरसेम सिंह, चरण सिंह, लखविंद्र सिंह, गणेश राज, राम सरन मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed