फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Resist transfers

निशक्त और विधवा कर्मचारियों के तबादले गलत

Fri, 13 Dec 2013 10:55 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Fri, 13 Dec 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
Resist transfers
रणजीत सागर और शाहपुरकंडी बांध परियोजना से सरप्लस हुए स्टाफ में से बांध प्रशासन ने 653 बेलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन कर्मचारियों में निशक्त, विधवा और औसती महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। महिला और निशक्त कर्मचारियों ने अपने तबादलों के आदेश को रद्द करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी रविंदर सिंह जग्गा, सुरिंदर मान की अध्यक्षता में चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि बांध प्रशासन को तबादले करने की स्पष्ट नीति बनानी चाहिए ताकि किसी के साथ अन्याय न हो। आए दिन विधवा, निशक्त और औसती महिला कर्मचारियों की बदली के आदेश जारी किए जाते हैं जिस कारण कर्मचारियों के  लिए बाहर जाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों के साथ हमदर्दी रखते हुए इन्हें पास के स्थानों पर लगाया जाए।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि ये कर्मचारी बांध निर्माण के दौरान निशक्त हुए हैं और विधवा कर्मचारी अनुकंपा के आधार पर सेवा कर रही हैं। इस कारण इन महिला और निशक्त कर्मचारियों के प्रति कुछ रियायत होनी चाहिए। कमेटी ने बताया कि उनकी से मांगपत्र बांध प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा गया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कमेटी ने पंजाब सरकार और बांध प्रशासन से मांग की कि इन कर्मचारियों की स्थिति को देखते हुए तबादले के आदेश रद्द किए जाएं। इस मौके पर कर्मचारी नेता जनक वशिष्ठ, करनैल सिंह और रोशन लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed