फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   punjab, pathankot, rail crosing traffic jam

नैरोगेज फाटक खराब, आधे घंटे तक थमी शहर की रफ्तार

Mon, 21 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Mon, 21 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
punjab, pathankot, rail crosing traffic jam
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे शहर के बीचो-बीच बने नैरोगेज रेलवे फाटक के अचानक खराब होने से शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन


वहीं शहर में बढ़ते जा रहे जाम को हटाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मी भी पूरी तरह से असमर्थ दिखाई दिए। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सतीश, रोबिन, शीला देवी, विक्रम, मोहित, शम्मी, राजबीर, विकास, निर्मला राहगीरों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब पठानकोट से हिमाचल प्रदेश को जाने वाली नैरोगेज ट्रेन के गुजरने का समय हुआ, तो सलारिया चौक से ढांगू रोड की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर बने नैरोगेज फाटक को गार्ड ने बंद कर दिया।


ट्रेनचले जाने के बाद जब गार्ड इस फाटक को खोलने लगा, तो वह खराब हो गया और वहां पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना विभाग को दी, और विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर फाटक को ठीक किया और जाम को हटाया। उन्हाेंने बताया कि यह फाटक पिछले कई सालों से खराब है, और किसी भी समय खराब हो जाता है। लोगों ने रेलवे विभाग से गुहार लगाई है, कि नैरोगेज रेलवे लाइन को यहां से शिफ्ट किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


तुरंत ठीक करवा दिया जाता है फाटक:-डिप्टी एसएस
डिप्टी एसएस कुशल कुमार ने कहा कि कभी-कभी अचानक फाटक खराब हो जाता है, जिसे तुरंत ठीक करवा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed