फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Public interest issues distract attention from the government: Congress

जनहित मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार : कांग्रेस

Sat, 09 Nov 2013 10:41 PM IST
सुजानपुर (पठानकोट)
सुजानपुर (पठानकोट) Updated Sat, 09 Nov 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
Public interest issues distract attention from the government: Congress
पंजाब की अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने टैक्सों का भारी बोझ डाल कर आम जनता की कमर तोड़ दी है जबकि अब जनता का ध्यान बांटने के लिए प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और सांसद प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। यह बात कांग्रेस के सुजानपुर हलका इंचार्ज विनय महाजन ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा के सत्र में सरकार की ओर से जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने और अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रताप सिंह बाजवा पर जमीन कब्जाने के मामले को तूल दे रही है। महाजन ने आरोप लगाया कि बाजवा के बजाय अकाली भाजपा सरकार के कई चहेतों ने धड़ल्ले से सरकारी जमीनाें पर कब्जे किए हैं, जबकि बाजवा पर जिस जमीन को लेकर आरोप लगाए जा रहे है, वह मामला काफी समय से अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि पंजाब की जनता पर प्रॉपर्टी टैक्स और व्यापारियों पर टैक्स, शहरी वर्ग के साथ भेदभाव के मामले को लेकर घिर रही सराकर ने लोगों का ध्यान बंटाने के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स लगाकर सरकार ने पंजाब की जनता को अपने घर में किराएदार बनाकर रख दिया है। उन्हाेंने कहा कि पंजाब की इस सरकार ने अपने इस और पिछले कार्यकाल में पंजाब की जनता से किए किसी वादे को पूरा नहीं किया है। लोगों को शगुन स्कीम के तहत पैसे और बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारियों को न वेतन मिल रहा है और न ही महंगाई भत्ते की बढ़ी किस्त जारी की गई है।


उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब इस झूठी सरकार के बहकावे में आने वाली नहीं है और लोकसभा चुनावों में इस सरकार को करारा जवाब देगी। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस के प्रधान ठाकुर ओकार सिंह, अनिल महाजन काला, सुशील महाजन, सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed