फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   penshion distribution in pathankot, punjab

समागम लोक भलाई कार्यक्रम की जगह बना राजनीतिक समागम

Thu, 18 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 18 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
penshion distribution in pathankot, punjab
पंजाब सरकार द्वारा बढ़ी हुई बुढ़ापा पेंशन आवंटन के लिए रखे गए जिला
विज्ञापन
स्तरीय समागम में माहौल लोक भलाई कार्यक्रम जैसा न होते हुए राजनीतिक रैली जैसा ही बना रहा।

समागम में विशेष रूप से पहुंचे स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी समागम में मौजूद लोगों को सरकारी सुविधाआें के लाभ समझाने के बजाय भारतीय जनता पार्टी का ही गुणगान करते रहे। पठानकोट में भी जिला स्तरीय समागम का आयोजन एवलन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया, जिसमें स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

पंजाब सरकार के निर्देशों पर आयोजित इस समागम का उद्देश्य पेंशन धारकों को पेंशन वितरित करना व सरकारी सुविधाआें संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना था। इस कार्यक्रम में पेंशन वितरण तो मंत्री अनिल जोशी ने कर दिया लेकिन जब बात आई लोगाें को सुविधाआें से अवगत करवाने की तो मंत्री साहब लोक भलाई के मुद्दे से भटक राजनीतिक मुद्दे की ओर पलायन कर गए। जोशी ने लोगाें को भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं और फिर आगामी विस चुनाव में पार्टी का समर्थन करने की अपील की।

इस दौरान हलका पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा, नगर निगम मेयर अनिल वासूदेवा, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, भाजपा जिलाप्रधान अनिल रामपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed