फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Horse dance

घोड़ों के डांस ने मचाया धमाल

Tue, 19 Nov 2013 10:22 PM IST
बटाला
बटाला Updated Tue, 19 Nov 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
Horse dance
जिलास्तरीय पशुधन मेले का आयोजन मंगलवार को बटाला के गांव कुतबीनंगल में हुआ। मेले में मुख्य संसदीय सचिव पंजाब गुरबचन सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मेले में डॉग शो के अलावा कई और मुकाबले करवाए गए। मेले में घोड़ों का डांस आकर्षण का केंद्र रहा। घोड़ों के डांस ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


मेले में डॉग शो के मुकाबलों में अलग-अलग श्रेणी के तहत मुकाबले करवाए गए। बलविंदर सिंह निवासी बटाला का कुत्ता तिब्बतियन  मस्टिफ श्रेणी में पहले नंबर पर रहा। गरेडियन श्रेणी में जग्गू का कुत्ता टाइगर पहले नंबर पर रहा। ज्यादा दूध देने वाली गायों के मुकाबले में बटाला के वाहेगुरुडेरी वालों की गायें पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


पहले नंबर पर रहने वाली गाय ने 32 लीटर से भी ज्यादा दूध दिया। इसके अलावा भैंसें, घोड़ों  के मुकाबले करवाए गए। लोग मेले में अपने पशुओं को खूब सजाकर लाए थे। मेले में विजेता पशुओं के मालिकों को मुख्य संसदीय सचिव गुरबचन सिंह और बटाला हलका इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed