फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   for formers

खेतीबाड़ी के अलावा सहायक धंधे अपनाएं किसान

Mon, 02 Dec 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला, पठाेनकाेट
अमर उजाला, पठाेनकाेट Updated Mon, 02 Dec 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
for formers
पशुपालन विभाग की ओर से गांव भोआ मंडी में पशु मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन भोआ की विधायक सीमा कुमारी ने किया।

पशु मेले में विभिन्न पशु पालकों की ओर से 48 प्रजातियों के 1500 पशु हिस्सा लेने के लिए लाए गए।
दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पशु धन और दूध दोहन के मुकाबले, घोड़ियों के नाच और सजावट मुकाबले, भैंस, गाय, बकरी, भेड़ और मुर्गियों की बेहतर नस्लों के मुकाबले कराए जा रहे हैं।

विधायक सीमा कुमारी ने किसानों से खेतीबाड़ी के अलावा सहायक धंधे अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि सहायक धंधों से किसान केवल खेतीबाड़ी पर निर्भर नहीं रहेंगे, बल्कि उनकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहायक धंधे अपनाने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।  
पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मेले में पशुओं के चारे और ठहरने का पूरा बंदोबस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पशुधन को प्रोत्साहित करने के लिए जिला भर में खेतीबाड़ी और संबंधित विभागों की ओर से किसानों की भलाई के लिए चलाई योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ने बताया कि पशु मेले में विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं को साढ़े पांच लाख रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे। तीन दिसंबर को पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम में एडीसी (विकास) लखविंदर सिंह धालीवाल, पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला प्रधान हरदीप सिंह लमीनी, पशुपालन विभाग गुरदासपुर के डिप्टी डायरेक्टर पवन कुमार गांधी ने भी विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला विकास व पंचायत अफसर सुच्चा सिंह नागरा, पशु पालन विभाग के सहायक डायरेक्टर डॉ. अरविंद शर्मा, विनोद कुमार, कुलभूषण शर्मा, ब्लॉक समिति घरोटा की चेयरमैन दीक्षा शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed