{"_id":"02363803be24ce0d1fe6b5f7d912ffab","slug":"pathankot-cheque-bounce-asi-hc-recovery-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक बाउंस मामले में एएसआई और एचसी पर वसूली का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेक बाउंस मामले में एएसआई और एचसी पर वसूली का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
थाना डिवीजन नंबर एक के एक एएसआई व हेड कांस्टेबल पर एक व्यक्ति को धमकाकर दस हजार रुपये वसूलने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस को दी गई शिकायत रजिंद्र कुमार निवासी न्यू शास्त्री नगर ने बताया कि उसका चेक बाउंस का केस रणधीर वर्मा सिविल जज जूनियर डिवीजन पठानकोट की अदालत में चल रहा है।
बीती 10 दिंसबर को जब वह अपने स्कूल में बैठा था। इसी बीच एएसआई हरदेव सिंह व एचसी गुरदेव सिंह स्कूल में आए। उसने दोनों को दूसरे कमरे में बैठाया और स्कूल में आने का कारण पूछा। इस पर पुलिस मुलाजिमों ने हथकड़ी निकाल ली और केस के सिलसिले में गिरफ्तार करने की बात करते हुए धमकाने लगे।
विज्ञापन
इसके बाद एएसआई ने एससी को मेरे साथ बात करने के लिए कहा और खुद बाहर चले गए। एचसी गुरदेव सिंह ने उससे कहा कि अगर अपनी इज्जत बचानी है तो वह उसे 10 हजार रुपये दे।
जब उसने अपने वकील से बात करनी चाही तो उन्हाेंने उसका फोन छीन लिया और धमकियां देने लगे। इसके बाद उसने 10 हजार रुपये दोनों को दे दिए। वहीं इंस्पेक्टर विपिन कुमार ने आरोपी एएसआई और एचसी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।