{"_id":"2efe7c1bf16bcad0902541f516b70287","slug":"luggage-steal-alone-home-day-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर से दिनदहाड़े लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर से दिनदहाड़े लाखों का माल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 28 Feb 2016 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु रामदास कालोनी की गली नंबर तीन के सूने घर में चोरों ने शनिवार को दिनदहाड़े धावा बोल दिया। चोर घर से 60 तोला सोना, डेढ़ लाख रुपये और एक टेबलेट चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पाकर थाना गुरदासपुर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस का कहना है मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
पुलिस को दी गई सूचना में गुरु रामदास कालोनी की गली नंबर तीन निवासी कुलदीप सिंह पुत्र बावा सिंह ने बताया कि घर में वह और उनकी पत्नी रहते है। बीते दिनों उनकी पत्नी अमृतसर गई थी। वह शनिवार की सुबह करीब दस बजे निजी काम के लिए घर से बाहर गए थे।
करीब दो घंटे बाद वह घर लौटे। कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उन्हें चोरी होने का संदेह हुआ। घर की छानबीन करने पर पता चला कि चोर 60 तोला सोना, डेढ़ लाख रुपये एक टेबलेट चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 60 तोले सोना दो दिन पहले भतीजे की शादी के लिए रखा हुआ था। डेढ़ लाख रुपये की उनकी कमेटी निकली थी। थाना प्रभारी कपिल कौशल का कहना मामला संदिग्ध है। घर के ताले टूटे नहीं और चोरी हो गई। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।