फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   attack, person, activa, driver

एक्टिवा पर जा रहे युवक पर हमला

Thu, 28 Jan 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Thu, 28 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
attack, person, activa, driver
सैली रोड पर दो युवकों ने पुरानी रंजिश के कारण एक्टिवा सवार दुकानदार के सिर पर ग्रिप से हमलाकर घायल कर दिया गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


उसकी पहचान दीपक अरोड़ा निवासी ढाकी के रूप में हुई है। दीपक के सिर पर पांच टांके आएं हैं। वहीं उसकी गर्दन पर भी चोटें आई हैं। इस दौरान उसकी आठ ग्राम की सोने की चेन टूट कर कहीं गिर गई।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि वह ढाकी में दुकान करता है। वह एक्टिवा पर सिलेंडर लेने सिटी गैस एजेंसी जा रहा था। इस दौरान वह सैली रोड पर पहुंचा तो पहले से आगे खडे़ दो युवकों ने उसे रोक लिया और उस पर ग्रिप से हमला कर दिया। उसने शोर मचाया तो वह दोनों युवक भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक के अनुसार उन्होंने युवक के परिवार वालों के साथ कमेटी डाली थी। उन्होंने कमेटी के सभी पैसे दे दिए थे। इसे लेकर 2-3 माह पहले थाना डिवीजन नं.2 में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था लेकिन इस युवक ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला कर दिया। घायल दुकानदार ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नं.2 में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed