फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Assistant engineer robbed in broad daylight, two million

सहायक इंजीनियर से दिनदहाड़े दो लाख लूटे

Mon, 18 Nov 2013 11:04 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Mon, 18 Nov 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
Assistant engineer robbed in broad daylight, two million
सोमवार को दिनदहाड़े शहर के ढांगू रोड पर पंजाब स्टेट ट्यूबवेल कारपोरेशन (पीएसटीसी) के सहायक इंजीनियर से बाइक सवार दो युवक दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


पीएसटीसी में बतौर सहायक इंजीनियर तैनात मोहन लाल मूलरूप से होशियारपुर निवासी हैं और सैली रोड पर किराए की कोठी में रहते हैं। सोमवार दोपहर को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा से पैसे निकलवाने के लिए आए थे। अपने खाते से दो लाख रुपये निकलवाने के बाद सवा तीन बजे मोहन लाल बैंक के बाहर ढांगू रोड पर आ गए। इस बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए और उनका पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जब तक मोहन लाल ने शोर मचाया, तब तक बाइक सवार लुटेरे ढांगू रोड पर आगे की ओर निकल चुके थे। दिनदहाड़े ढांगू रोड पर लूट होने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


 मामले की जानकारी मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। मोहन लाल ने बताया कि बाइक सवार सामने से आए और उनके बैग को झपटकर भाग निकले। उधर, थाना डिवीजन नंबर-2 के एसएचओ अश्वनी कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद लूट के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यस्त रोड पर वारदात
मालूम हो कि  ढांगू रोड शहर का सबसे व्यस्त रोड है। रोजाना सुबह से शाम तक सड़क भारी वाहनों की भीड़ लगी रहती है। खासकर एसबीआई के पास होटलों में आने वाले वाहनों की भीड़ रहती है। लुटेरे सरेआम लूट की वारदात को अंजाम देकर चले गए और पुलिस के सुरक्षा प्रबंध भी धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed