{"_id":"100-32065","slug":"Pathankot-32065-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उठी आरती चांद के हत्यारों को पकड़ने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर उठी आरती चांद के हत्यारों को पकड़ने की मांग
Pathankot
Updated Sat, 29 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। लगभग तीन माह बीत जाने के बाद भी अध्यापिका आरती चांद के हत्यारों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इसके विरोध में महिला तालमेल कमेटी की ओर से शुक्रवार को सुजानपुर से एक रोष मार्च निकाला गया, जो शहर के विभिन्न स्थलों से होकर गुजरा। कमेटी प्रधान सरोज बाला के नेतृत्व में निकाले गए इस रोष मार्च में तालमेल कमेटी ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। सुजानपुर से यह रोष मार्च सीधा पठानकोट शिमला पहाड़ी पर पहुंचा, यहां पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन के कार्यकर्ताओं ने भी इस रोष प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर शिरकत की।
महिला तालमेल कमेटी की सदस्यों ने बताया कि सुजानपुर निवासी अध्यापिका आरती चांद का शव तीन माह पहले खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला था और पुलिस ने मौके पर पहुंचे आरोपियों को जल्द पकड़ने की भी बात कही थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरती चांद के हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं व लड़कियों पर इसी तरह जुल्म होते रहे तो हमारा समाज पूरी तरह से असुरक्षित हो जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ मंगत राम, जोगिन्द्र सैनी, प्रेम सागर, हरीश सैनी, सतपाल, बोध राज, तरसेम, पूजा, उमा देवी, रमेश रानी, सुरेश कुमार, सरोज, हरभजन सिंह, कमलजीत के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।