{"_id":"100-30390","slug":"Pathankot-30390-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"औसती परिवारों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औसती परिवारों ने दिया धरना
Pathankot
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। रणजीत सागर डैम प्रोजेक्ट के निर्माण के समय अपने घर व जमीनों से वंचित हो चुके डैम औसती परिवारों ने बुधवार को प्रोजेक्ट डिवीजन के बाहर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूनियन के प्रधान डा. रमेश सिंह के नेतृत्व में सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
डा. रमेश सिंह ने बताया कि डैम औसती परिवारों को नौकरी न मिलने के कारण आज वह दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि औसती परिवार बीते 14 सालों से रोजगार प्राप्त करने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डैम निर्माण के समय प्रशासन द्वारा बनाई लैंड पॉलसी के अनुसार लगभग 1500 औसती परिवारों से 769 परिवारों को औसती सूची में शामिल किया गया था। इसमें से अब तक 501 परिवारों के एक-एक सदस्य को योग्यता अनुसार नौकरी दी गई है, जबकि बाकी 268 परिवार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही औसती परिवार पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू से मिलकर अपनी समस्या से परिचित करवाएंगे। इस मौके पर संजय अनोतरा, भरत सिंह, शेर मोहम्मद, रजनी शर्मा, सृष्टा देवी, राजीव, चंपा देवी व अन्य उपस्थित थे।