फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   बच्चों ने दी शहीदों को श्रद्धाजंलि

बच्चों ने दी शहीदों को श्रद्धाजंलि

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Pathankot
Pathankot Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। गांव नंगलभूड़ में नौजवान सेवा संगठन दिशा की ओर से देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। संगठन के प्रधान अरुण र्श्मा के नेतृत्व में करवाए गए इस कार्यक्रम में भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बतौर मुख्य अतिथि तथा जिला पठानकोट के जिला अध्यक्ष नरेंद्र परमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि की ओर से शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा ज्योति प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों की ओर से देश भक्ति से ओत-प्रोत कोरियोग्राफी है मेरे वतन के लोगो पेश कर शहीदों की कुर्बानी को याद किया गया।
विज्ञापन

लुधियाना के लोक कला मंच के कलाकारों की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह को समर्पित लघु नाटिका छिपन तो पहलां का मंचन कर शहीदे आजम को फांसी पर लटकाए जाने से पहले उनके मन के विचारों को प्रस्तुत कर बढ़िया कोरियोग्राफी को पेश किया गया, इसके अलावा भगत सिंह की घोड़ी नाटक का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को अपनी सोच में परिवर्तन लाने की जरूरत है और तरह के कार्यक्रमों से ही हम यह कर सकते हैं। । इस अवसर पर ओंकार सिंह, डा. संजीव सलारिया, प्रेस सचिव राजेंद्र सिंह भूर, कृष्ण गोपाल, डा. संजीव सलारिया, रेखा शर्मा, सुरजीत सिंह, सुशील सिंह, विपन कुमार, नवनीत, सतिंद्र, सुरिंद्र, भुपिंद्र, विनोद महाजन, औंकार सिंह, केशव सिंह, भारत भूषण इत्यादि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed