{"_id":"100-30153","slug":"Pathankot-30153-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों को नशा विरोधी दिवस मनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों को नशा विरोधी दिवस मनाने के निर्देश
Pathankot
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों को नशे की दलदल से बचाने के लिए स्कूलों से ही जागरूक करने का फैसला किया है। इसके तहत स्कूलों को 19 और 20 नवंबर को नशा विरोधी दिवस मनाने का निर्देश जारी किया गया है। अभियान की सफलता के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिक्षा सचिव भी स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
पत्र के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से 19 से 20 नवंबर को नशा विरोधी अभियान शुरु करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके तहत स्कूलों में कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। 19 नवंबर की सुबह स्कूलों में प्रिंसिपल व वरिष्ठ शिक्षकों की ओर से बच्चों को नशे से बचने के लिए लेक्चर दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों को अपनी सामर्थ्य के मुताबिक प्रोफेसर, डाक्टर, नशा विरोधी काम करने वाले समाज सेवक की ओर से भी बच्चों को नशे के कुप्रभावों से जागरूक किया जाएगा। इसी तरह से बच्चों में नशे के विरुद्ध पोस्टर मुकाबले कराने, नशा के विरोध में नारे बनाने और नारों को कलात्मक ढंग से लिखने के मुकाबले कराने, लेख व कविता लेखन के मुकाबले कराए जाएंगे।
इसी प्रकार अगले दिन 20 नवंबर को सुबह भाषण प्रतियोगिता और विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दिन नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहर में रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
पत्र में स्कूलों प्रबंधकों को सुबह की सभा समाप्त होने से दो घंटे के भीतर कार्यक्रम निपटाने के आदेश हैं। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिला के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को नशा विरोधी दिवस मनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।