{"_id":"100-30063","slug":"Pathankot-30063-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिपावली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिपावली पर ट्रेनों में बढ़ी भीड़
Pathankot
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। त्योहारों के मद्देनजर नैरोगेज सेक्शन की सभी ट्रेनों में भी काफी भीड़ देखने को मिल रही है। पठानकोट-जोगिन्द्रनगर (हिमाचल प्रदेश) के बीच कुल 14 ट्रेनें रोजाना अप-डाउन करती हैं, लेकिन यात्रियों की भीड़ अधिक होने के चलते ट्रेन में पांव रखने की भी जगह नहीं है। है। सोमवार को ट्रेनें अधिक फुल होने के चलते यात्री ट्रेनों के दरवाजों में ही लटक गए और सीढ़ियों पर बैठकर ही यात्रा की। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दीपावली पर्व पर पठानकोट से हिमाचल के बीच अप-डाऊन करने वाली ट्रेनों में भी नो रूम की स्थिति बन गई है।
गौरतलब है कि नैरोगेज सेक्शन की ट्रेनों का किराया बस के किराये से सात गुणा कम है। जिसके चलते ज्यादातर यात्री बस की बजाए ट्रेनों में ही सफर करते हैं। वहीं, यात्रियों ने दीपावली पर्व तक ट्रेनों के डिब्बे बढ़ाने की मांग की है।