{"_id":"100-30025","slug":"Pathankot-30025-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
Pathankot
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट। धार कलां चौक के पास टाटा 407 की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के भरमाड़ निवासी मुलख राज के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मुलख राज उच्चा थड़ा में अपने रिश्तेदार का हाल चाल जानने के लिए आया था। धार कलां चौक में कल देर सायं बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तनी देर में धार कलां की ओर से आ रही टाटा 407 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुलख राज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। धार कलां पुलिस ने मामला दर्ज कर आज सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन