फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   state bank of india, sbi branch, sbi zirakpur branch, sbi in touch branch, chandigarh news

SBI की नई शाखा, 24 घंटे पैसे जमा कराएं, खुद खोलें अकाउंट

Sat, 05 Mar 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Mar 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
state bank of india, sbi branch, sbi zirakpur branch, sbi in touch branch, chandigarh news
भारतीय स्टेट बैंक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय स्टेट बैंक ने जीरकपुर में अपनी नई शाखा खोली है। इसमें 24 घंटे पैसे जमा होंगें और लोग अपना अकाउंट खुद खोल सकेंगे। एसबीआई की नए कंसेप्ट की शाखा ‘इन.टच’ में आकर खुद कियोस्क मशीन पर अपनी जानकारी डालकर और संबंधित डाक्यूमेंट्स मशीन में स्कैन कर सिर्फ 15 मिनट में खाता खुलवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा इस शाखा में डेबिट कार्ड, पैसे जमा कराने और निकालने के अलावा पासबुक प्रिंट करवाने जैसी सुविधाएं भी हासिल कर सकेंगे। शुक्रवार को एसबीआई के उप प्रबंध निदेशक (डीएमडी) एनके चारी और मुख्य महाप्रबंधक चंडीगढ़ मंडल अनिल किशोर ने जीरकपुर में ‘इन.टच’ शाखा का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएमडी चारी ने कहा कि एसबीआई का यह प्रयास बैंकिंग उद्योग में डिजिटल प्राधिकरण की शुरुआत है। इस शाखा में लगाई गई मशीनों से ग्राहक स्वयं अपने खाते खोल सकते हैं। इसके अलावा डेबिट कार्ड एवं अन्य सुविधाएं हासिल कर सकते हैं, इसके लिए पहले उन्हें काफी दिन इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसके बाद डीएमडी और सीजीएम ने सोसायटी फॉर दी केयर ऑफ  ब्लाइंड संस्था चंडीगढ़ को नेत्रहीन बच्चों के स्कूल आने-जाने के लिए एक कार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed