{"_id":"56dac0244f1c1b022d8b488d","slug":"price-distribution-khalsa-college-ludhiana-ludhiana-students-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा कॉलेज की 61 छात्राओं को मिला कॉलेज कलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालसा कॉलेज की 61 छात्राओं को मिला कॉलेज कलर
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
Updated Sat, 05 Mar 2016 04:46 PM IST
विज्ञापन
रायन इंटरनेशनल स्कूल की जमालपुर शाखा में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खालसा कॉलेज फॉर वुमन सिविल लाइन में 53वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु अंगद देव वेटरिनरी साइंस के रिसर्च डायरेक्टर डॉ. एसएस रंधावा बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्रधान पृथपाल सिंह ग्रेवाल और सेक्रेटरी गुरदीश सिंह ग्रेवाल भी उपस्थित रहे। प्रिंसिपल डॉ. मुक्ति गिल ने 2015-16 में विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद क्षेत्रों में विभिन्न उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
इस दौरान 61 विद्यार्थियों को कॉलेज कलर प्रदान किए, जिसमें सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी 10 छात्राएं, एनसीसी की 6 छात्राएं, खेल क्षेत्र से 45 छात्राएं शामिल हैं। शैक्षणिक क्षेत्र से 20 छात्राओं को, सांस्कृतिक क्षेत्र से 25 छात्राओं, एनसीसी से जुड़ी तीन और खेल कूद से जुड़ी 7 छात्राओं को मेरिट सर्टिफिकेट दिए गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. एसएस रंधावा ने 24 कालेज टॉपर और 75 ग्रेजुएट विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
नन्हे बच्चों के लिए ग्रेजुएशन समारोह
रायन इंटरनेशनल स्कूल की जमालपुर शाखा में नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। इसमें अपनी शिक्षा का पहला पड़ाव पूरा करने वाले छोटे बच्चों को डिग्रियां दी गईं। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। प्रिंसिपल गुरपाल आनंद ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।