फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   jalandhar municipal team, visited in the west area, municipal team visit, Jalandhar

जालंधर नगर निगम की टीम ने वेस्ट क्षेत्र का दौरा किया

Fri, 11 Mar 2016 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर Updated Fri, 11 Mar 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
jalandhar municipal team, visited in the west area, municipal team visit, Jalandhar
जालंधर के वेस्ट क्षेत्र का जायजा लेने गई निगम टीम के अधिकारियों को समस्या की जानकारी देते इलाका निवासी। - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के गढ़ वेस्ट क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर टीम अधिकारियों के साथ ज्वाइंट कमिश्नर दलजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पार्षद हरसिमरनजीत सिंह बंटी और पार्षद सुशील रिंकू मौजूद थे। टीम को जालंधर वेस्ट हलके के बस्तीयात क्षेत्र में जगह-जगह सड़क पर कूड़े के डंप देखने को मिले। काला संघिया रोड के पास पड़ते दशहरा ग्राउंड की सड़क पर ही कूड़ा फेंका जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने नहरी रोड, 120 फुटी रोड पर भी खुले में बने डंप का देखा। ज्वाइंट कमिश्नर दलजीत कौर ने निर्देश दिए हैं कि सड़क पर फेंके जा रहे कूड़े को कहीं ओर फेंकने का इंतजाम किया जाए। साथ ही उन्होेंने खुले डंप को कवर किया करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सफाई सेवकों की हाजिरी चेक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कई गैरहाजिर कर्मचारियों से जवाब मांगा गया है। निगम टीम ने इलाके के पार्कों का भी निरीक्षण किया। वेस्ट हलके में पड़ते कई पार्कों की स्थिति भी बेहद खराब है। पार्कों में पौधों की कमी के अलावा बच्चों के खेलने लायक झूले तक नहीं लगे हैं। ज्वाइंट कमिश्नर नेे निगम अधिकारियों को पार्कों की स्थिति सुधारने के भी आदेश दिए हैं।


उन्होंने वेस्ट हलके में स्ट्रीट लाइटों के सुचारु रख रखाव के भी निर्देश दिए। बस्तियात क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की कमी की वजह से कई मोहल्ला निवासी परेशान हैं। निरीक्षण के दौरान काला संघिया रोड के दुकानदार ज्वाइंट कमिश्नर से मिले। उन्होंने सड़क को बनाने की मांग की। ज्वाइंट कमिश्नर दलबीर कौर ने दुकानदारों को आश्वासन दिया है कि अप्रैल के पहले सप्ताह तक सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed