{"_id":"56dc53144f1c1bb6478b4579","slug":"fraud-nri-fraud-america-moga-police-dharamkot-moga-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका भेजने के नाम पर NRI ने की 10 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका भेजने के नाम पर NRI ने की 10 लाख की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा।
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
थाना धर्मकोट पुलिस ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी के आरोप में एनआरआई महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित की मौत हो चुकी है और उसकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह ने बताया कि मनदीप कौर निवासी निगदू जिला करनाल (हरियाणा) ने जिला पुलिस प्रमुख को एनआरआई हरप्रीत कौर निवासी अमृतसर हाल आबाद अमेरिका के अलावा चरनजीत कौर और उसके दो बेटे प्रितपाल सिंह और तरलोक सिंह खिलाफ शिकायत दी।
इसमें आरोप लगाया था कि लगभग 3 साल पहले 2013 में उसके पति सुरिंदर सिंह ने अमेरिका जाने के लिए कथित आरोपियों से सौदा तय कर उसके पास से 10 लाख लिए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने न तो पीड़ित महिला के पति को विदेश भेजा और न ही उसकी रकम वापस की। इसके बाद आरोपियों ने रकम वापस करने का समझौता कर उसे अपने पंजाब नेशनल बैंक में बंद खाते का चेक काट दिया। पीड़ित ने जब यह चैक बैंक में दिया तो बैंक ने खाता बंद होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।