फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   loot in Moga, Rs 1.25 lakh looted, company worker looted in Moga, Moga, jalandhar

मोगा में कंपनी के कारिंदे से सवा लाख रुपये लूटे

Thu, 10 Mar 2016 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा Updated Thu, 10 Mar 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
loot in Moga, Rs 1.25 lakh looted, company worker looted in Moga, Moga, jalandhar
गांव चड़िक के पास लूट की घटना की जानकारी देते मोगा के डीएसपी हरिंदर सिंह डोड। - फोटो : अमर उजाला
गांव चड़िक में एक कंपनी के कारिंदे से कार सवार चार लुटेरों ने रिवाल्वर दिखाकर 1.25 लाख की रकम लूट ली। पुलिस ने पीछा कर दो लुटेरों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन


थाना सिटी साउथ में चार लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस प्रमुख मुखविंदर सिंह भुल्लर के अनुसार गुरप्रीत सिंह ने उन्होंने बताया था कि वह मिडलैंड नामक कंपनी में काम करता है, जिसका मुख्य दफ्तर जालंधर में है। पुलिस के मुताबिक कंपनियों की मोगा और जीरा में ब्रांचें हैं, यह कंपनी घरेलू महिलाओं को 20 हजार रुपये कामकाज के लिए कर्ज देती है।

कंपनी का कारिंदा 15 दिन के बाद किस्त इकट्ठा करने के लिए आता है। वह गांव रामूवाला नवा, रामूवाला कलां व दूसरे गांवों में से बाइक पर उगराही करने के बाद वापस जाने लगा था। इस दौरान गांव चड़िक के पास चार नकाबपोश नौजवानों ने अपनी फोर्ड फिगो कार आगे खड़ी कर उसकी मोटरसाइकिल रुकवा ली।
विज्ञापन


रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी देते उसके पास से थैला छीन लिया। इस घटनास्थल के पास ही थाना चड़िक पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने नाकाबंदी कर चार में से दो लुटेरों को 22 बोर रिवाल्वर एवं लूट में इस्तेमाल की कार समेत काबू कर लिया। इनकी पहचान जगसीर सिंह उर्फ सीरा निवासी रामूवाला कला और अजयवीर सिंह निवासी फरीदकोट के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अजयवीर सिंह ने इलैक्ट्रीशियन कोर्स किया हुआ है। गुरप्रीत सिंह के बयान पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के अलावा जगसीर सिंह, हरजिंदर सिंह निवासी फरीदकोट खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed