फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   teacher, student, beaten, Civil Hospital, police, Fazilka, Ferozepur

अध्यापिका ने छात्र को बुरी तरह पीटा, बेहोश

Sat, 02 Aug 2014 10:53 PM IST
फाजिल्का (फिरोजपुर)।
फाजिल्का (फिरोजपुर)। Updated Sat, 02 Aug 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
teacher, student, beaten, Civil Hospital, police, Fazilka, Ferozepur
फाजिल्का-अबोहर मार्ग स्थित आत्म वल्लभ सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एवी स्कूल) की एक अध्यापिका ने 9वीं कक्षा के छात्र को डंडे से इतनी बुरी तरह पीटा की वह बेहोश हो गया। छात्र के हाथ में सूजन आ गई है। परिजनों ने बच्चे को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। छात्र की पिटाई करने का कारण जूते न पहनकर आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



9वीं कक्षा के छात्र प्रेरक पुत्र विजय वर्मा वासी सलेमशाह बाजार ने बताया कि वह कई दिनों से यूनिफार्म के साथ वाले टूटे हुए जूते पहनकर जा रहा था।  इसी वजह से परेड के दौरान शिक्षिका रानी ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। उस समय स्कूल की प्रिंसिपल संगीता तिन्ना भी मौजूद थीं। प्रेरक कहता रहा कि शू मार्केट के सदस्य एक सप्ताह से छुट्टी पर हैं जिसके कारण वह शू नहीं खरीद पाया लेकिन अध्यापिका ने उसकी एक नहीं सुनी और पीटना जारी रखा जिसके वह बेहोश हो गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने उसे बेहोश अवस्था में घर भेजा।
विज्ञापन


बच्चा घर आया तो उसके पिता विजय वर्मा ने हाथों में सूजन देखकर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। विजय वर्मा ने बताया कि वह स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ रही अपनी बेटी को भी उक्त स्कूल में नहीं पढ़ाएगा।  प्रेरक का इलाज कर रही डाक्टर किरणदीप कौर ने भी हाथों में सूजन देखकर गहरी चोट की पुष्टि की है। पुलिस ने भी छात्र का बयान ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्कू ल प्रिंसिपल का कहना है कि अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल न भेजे। स्कूल में नियम के मुताबिक रहना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी संदीप धूड़िया का कहना है कि किसी भी अध्यापक को स्कूल में विद्यार्थी को पीटने का अधिकार नहीं है। ऐसी बात है तो उक्त शिक्षक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed