{"_id":"d4871841050ef646eda4dc806314af83","slug":"seven-new-children-s-home-will-be-opened-in-punjab-jyani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में सात नए चिल्ड्रन होम खोले जाएंगे : ज्याणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में सात नए चिल्ड्रन होम खोले जाएंगे : ज्याणी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक सुरक्षा स्त्री व बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य, शिक्षा व अन्य विभागों के सहयोग से लोगों को कन्या भ्रूण हत्या संबंधी जागरूक करने व बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ मुहिम के तहत लड़कियों को समाज में लड़कों के सामान रूतबा प्रदान करने के मनोरथ से फाजिल्का के एमआर सरकारी कालेज में राज्यस्तरीय कन्या लोहड़ी समागम का आयोजन किया गया।
इस समागम में पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, स्त्री व बाल विकास मंत्री सुरजीत ज्याणी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि पंजाब में लड़कों के मुकाबलों की लड़कियों का लिंग अनुपात बराबर करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इस मौके ज्याणी ने घोषणा की कि पंजाब में लड़कियों के कोखों में हत्या करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों का पता बताने वाले को 1 लाख रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही पंजाब में 7 नए चिल्ड्रन होम खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई जिलों में लड़कों की संख्या लड़कियों की संख्या से अधिक है जोकि खुशी की बात है।