फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Punjabi roughness of religion will not be tolerated: Bass brothers

धर्म की बेअदबी सहन नहीं करेगें पंजाबी : बैंस बंधु

Fri, 06 Nov 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Fri, 06 Nov 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
गांव बरगाड़ी में पावन ग्रंथ की बेअदबी और बहिबल कलां में पुलिस फायरिंग के घटनाओं को लेकर टीम इंसाफ के प्रमुख आजाद विधायक बंधुओं सिमरजीत सिंह बैंस व बलविंदर सिंह बैंस भी शुक्रवार को फरीदकोट पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों भाइयों ने अपनी टीम के साथ गांव सरावां व नियामीवाला पहुंचकर बहिबल कलां की घटना में शहीद हुए सिख नौजवानों के परिवारों के साथ हमदर्दी जताई और उन्हें 1-1 लाख रुपये की सहायता दी।
विज्ञापन


गांव सरावां में गुरजीत सिंह के परिवार को मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक बैंस भाइयों ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए सीधे रूप से बादल परिवार जिम्मेवार है। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि बादल परिवार ने हमेशा ही धर्म का आड़ में अपनी राजनीति चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीपीसी, अकाल तख्त, पंज प्यारों का अपने राजनीतिक हित के लिए उपयोग किया है। बैंस बंधुओं ने कहा कि राज्य सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो चुकी है।

यहां पर हर विभाग में शिअद के हलका इंचार्जों की सीधी दखलंदाजी है और थाने के मुंशी से लेकर जिले के आला अधिकारी लगाने तक का फैसला हलका इंचार्ज कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिअद सरकार ने ईमानदार पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी करते हुए भ्रष्ट अफसरों को पब्लिक डीलिंग वाली पोस्टें सौंपी हुई हैं।

बैंस बंधुओं ने कहा कि शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का मकसद दुनिया का सबसे अमीर सिख बनना है और इसके लिए उन्होंने राज्य की दुर्दशा करके रख दी है। देश भर में नंबर एक सूबा रहे पंजाब की गिनती इन दिनों अंतिम दो राज्यों में होने लगी है।


अपने दौरे के दौरान बैंस बंधु गांव नियामीवाला में मृतक किशन भगवान सिंह के परिवार समेत गोलीकांड में घायल अंग्रेज सिंह से भी मिले। साथ ही वह मोगा के गांव पंजगराईं खुर्द भी गए और यहां पर बरगाड़ी कांड में गिरफ्तारी के उपरांत रिहा हुए सिख नौजवान भाइयों से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed