फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab govt focus on development : sukhbir badal

पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा विकास: सुखबीर सिंह बादल

Thu, 21 Jan 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (जैतो/फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, (जैतो/फरीदकोट) Updated Thu, 21 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
punjab govt focus on development : sukhbir badal
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब की शिअद भाजपा सरकार का
विज्ञापन
मुख्य एजेंडा विकास है और जितना विकास पिछले नौ साल में किया गया है, उतना कोई अन्य पार्टी नहीं कर सकी।

उन्होंने दावा किया कि साल 2016 विकास के  लिए समर्पित रहेगा। वह वीरवार को जैतो विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन कार्यक्रम से पहले स्थानीय नई दाना मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने जैतो समेत गांव बाजाखाना व पंजगराईं कलां में भी संगत दर्शन कार्यक्रमों में भाग लिया।

उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से गांवों के  विकास के  लिए छह हजार करोड़ रुपये और शहरों के विकास के  लिए चार हजार करोड़ रुपये का विशेष फंड स्थापित किया गया है। संगत दर्शन कार्यक्रम से न सिर्फ लोगों से सीधा संबंध कायम होता है वहीं उनकी समस्याएं और मांगों को मौके पर ही निपटा दिया जाता है। उन्होंने ग्राम पंचायतों की मुश्किलों को सुनने के साथ साथ जैतो विधानसभा क्षेत्र की कुल 59 पंचायतों को साढ़े 5 करोड़ रुपये की ग्रांट के चेक वितरित किए। इससे पहले शिअद के हलका इंचार्ज प्रकाश सिंह भट्टी ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मांगें रखीं।

कांग्रेस विधायक का भतीजा शिअद में शामिल
स्थानीय नई दाना मंडी में उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान यहां से कांग्रेसी विधायक व जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह के भतीजे गुरिंदर सिंह लवली ने शिअद में शामिल होने का ऐलान किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने गुरिंदर सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

पंजगराईं कलां में निराश हुई पंचायतें
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पहले से तय गांव पजगराईं कलां के संगत दर्शन कार्यक्रम में भी पहुंचे लेकिन यहां पर उन्होंने समय की कमी का हवाला देते हुए ना तो पंचायतों की शिकायतें सुनी और ना ही किसी को ग्रांट का चेक सौंपा। इस कार्यक्रम के दौरान बादल ने पंचायतों से माफी मांगते हुए कहा कि अगले 15 दिनों के भीतर दोबारा कार्यक्रम आयोजित करके उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जैतो विधानसभा क्षेत्र की 22 पंचायतों का बुलाया हुआ था जिन्हें निराश ही लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed