फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, firozpur, accident

अबोहर में बेटा-बेटी को बचाते मां डूबी, तीनों की मौत

Fri, 13 Dec 2013 10:35 PM IST
अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर)
अमर उजाला, (अबोहर/फिरोजपुर) Updated Fri, 13 Dec 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
punjab, firozpur, accident
घर में बनी पानी की डिग्गी के पास खेल रहे अपने बच्चों को डिग्गी में गिरता देख एक मां उन्हें बचाने के लिए डिग्गी में कूद गई लेकिन तैरना न जानने के कारण महिला और उसने दोनों बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा हनुमानगढ़ में रावतसर के पास भांखरावाला के चक 10 केडब्ल्यूडी में हुआ। रमेश कुम्हार रावतसर में बढ़ई का काम करता है। शुक्रवार सुबह वह दुकान पर चला गया था। पड़ोस के लोगों ने उसे सूचना दी कि उसकी पत्नी और बच्चे कुंड में डूब गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीरवार शाम रमेश की पत्नी संतोष घर के काम में व्यस्त थी। इस दौरान उसकी तीन साल की बेटी कल्पना और दो साल का हिमांशु आंगन में खेलते-खेलते पानी की डिग्गी के पास पहुंच गए और अचानक दोनों ही डिग्गी में गिर गए। उसी समय संतोष की नजर उन पर पड़ी और वह उन्हें बचाने के लिए डिग्गी में कूद गई। महिला की चीख सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां पहुंच गए और उन्होंने तीनों को डिग्गी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों दम तोड़ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका संतोष के पिता हरिसिंह कुम्हार ने इस बारे में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अस्पताल में एसडीएम रतनलाल स्वामी, सीआई अनिल मीणा, महबूब खां सहित ने मृतकों के परिजनों को ढाढस बंधवाया। मृतका के पति रमेश ने बताया कि घर में बनी पानी की डिग्गी पर ढक्कन नहीं था। कई बार ढक्कन लगवाने की सोची थी, लेकिन हर बार किसी और काम में लग जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed