फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, faridkot, crime

पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के नेता पर जानलेवा हमला

Fri, 13 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Fri, 13 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
punjab, faridkot, crime
स्थानीय सरकारी बरजिंदरा कॉलेज में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) और
विज्ञापन
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के बीच चल रहा तनाव बढ़ता जा रहा है।

शुक्रवार को एसएनयूआई से संबंधित दो दर्जन से अधिक युवकों ने कॉलेज के बाहर पीएसयू नेता काला सिंह उर्फ काला मोहम्मद पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए काला मोहम्मद को गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उधर एनएसयूआई का एक नेता संदीप भी गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल हुआ है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
दोनों छात्र संगठनों के बीच पिछले कुछ दिनों से खींचतान चल रही है। कुछ दिन पहले सरकारी बरजिंदरा कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं पर कॉलेज के गुरू नानक पार्क का उपयोग करने पर पाबंदी लगाई थी जिसके खिलाफ पीएसयू ने संघर्ष शुरू किया था। इस मामले को लेकर पीएसयू के कॉलेज प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए जाने का कुछ युवक ऐतराज जता रहे हैं।

पीएसयू का आरोप है कि ऐतराज जताने वाले युवकों का संबंध एनएसयूआई से है और वह कॉलेज स्टाफ की शह पर उनका विरोध कर रहे है। पिछले सप्ताह भी कॉलेज में पीएसयू की रोष रैली के दौरान दोनों संगठनों के बीच टकराव हो गया था जिसमें करीब 8 स्टूडेंट्स घायल हो गए थे।

इस घटनाक्रम केपीएसयू का जिला प्रधान अमरनाथ शुक्रवार को कॉलेज पहुंचा था और काला मोहम्मद भी उसके साथ आया था। अमरनाथ अपनी क्लास में चला गया जबकि काला मोहम्मद कॉलेज के सामने नेहरू स्टेडियम में आ गया। यहां पर दो दर्जन से भी अधिक तेजधार हथियारों से लैस युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर ताबड़ तोड़ हमला कर दिया। उधर पीएसयू के प्रांतीय प्रधान राजिंदर सिंह ने  कहा कि उनके साथियों पर तीसरी बार हमला किया गया है और शिकायत देने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही बल्कि उनके साथियों पर झूठा केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed