फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   prevented from drinking son to shoot

शराब पीने से रोका तो बेटे को गोली मारी

Sun, 27 Oct 2013 10:16 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 27 Oct 2013 10:16 PM IST
विज्ञापन
prevented from drinking son to shoot
शराब पीने से मना करने पर बाप ने बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


गोली पेट में लगी। खून में लथपथ जख्मी हालत में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

थाना मल्लांवाला पुलिस ने बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

गांव मरूड़  निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पिता सुरेंद्र पाल सिंह शराब पीने का आदी है।
वह शनिवार को भी शराब के नशे में अपने दोनों बेटों से लड़ने लगा। इस दौरान सुरेंद्र पाल सिंह ने अपनी 315 बोर बंदूक से हवाई फायर कर दिया।

बेटा मनप्रीत सिंह और कंवलप्रीत सिंह घर से बाहर गली में आ गए। इस दौरान सुरेंद्र पाल ने गली में कंवलप्रीत सिंह को रोककर बंदूक से गोली दाग दी, जो कंवलप्रीत के पेट में जाकर लगी।

जख्मी कंवलप्रीत को पड़ोसियों की मदद से फिरोजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने मनप्रीत के बयान पर सुरेंद्र पाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी
फिरोजपुर। शहर की किले वाली गली मुहल्ला लौहरियां में चोर सुरिंदर कुमार धवन पुत्र ज्ञान चंद धवन के घर से साढ़े ग्यारह तोले सोने के जेवरात, 25 तोले चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख रुपये की नगदी, दो एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चुराकर ले गए। थाना सिटी पुलिस ने सुरिंदर कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed