{"_id":"18cf227451405bc46ee621e60ab7f4ec","slug":"police-force-deployed-on-harike-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिके हेड पर बीएसएफ व पुलिस की स्पेशल टीम तैनात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिके हेड पर बीएसएफ व पुलिस की स्पेशल टीम तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/मक्खू
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरबत खालसा की ओर से नियुक्त तीनों जत्थेदारों समेत अन्य सिख नेताओं की
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद उन्हें छुड़वाने के लिए सिख समुदाय द्वारा हरिके पत्तन
पुल (हरिके हेड) पर धरना न लगाया जाए इसीलिए वहां पंजाब पुलिस की रेपिड
एक्शन फोर्स, बीएसएफ जवानों की तैनाती की गई है।
यही नहीं पुल के दोनों तरफ दंगा रोको वाहन, वाटर कैनन, एंबुलेंस के अलावा अन्य साजोसामान रखा गया है। पुल पर लगभग दो हजार जवानों की तैनाती की गई है ताकि सिख समुदाय के लोग पुल पर धरना लगाकर लोगों को परेशान ना करे।
जानकारी के अनुसार बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के बाद हरिके हेड पर लगभग पंद्रह दिन तक धरना देकर पुल जाम किया था, जिस कारण लोग बहुत परेशान हुए थे। इस बार पुल की सुरक्षा की जिम्मेदारी तरनतारन पुलिस के हवाले की गई है, जबकि उस समय पुल की रखवाली फिरोजपुर पुलिस के पास थी, जो पुल खाली करवाने में असफल रही थी।
इस बार पंजाब सरकार ने हरिके हेड पर बीएसएफ जवान व स्पेशल फोर्स के दो हजार जवान तैनात किए हैं। पुल के पास ही जवानों की खानपान की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर कंपनी के सीओ कर्मजीत सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, लखबीर सिंह, पट्टी के डीएसपी दविंदर सिंह संधू के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।