फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Open cricket tournament came in the semi-finals Jalandhar

ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा जालंधर

Mon, 02 Nov 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 02 Nov 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
जैतो क्रिकेट क्लब 1981 की तरफ से खेल स्टेडियम में चल रहे ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में जालंधर ने मौड़ मंडी को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते मौड़ मंडी की टीम ने सरवन के 38, युधवीर व रोनिस के 14-14, सोना के 20, टीने के 22 रनों की मदद से 20 ओवर में 177 स्कोर बनाए।
विज्ञापन


जवाब में खेलते हुए जालंधर की टीम ने जसबीर के 86, दमन के 21, भूपिंदर के 37 रन के योगदान से 16 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया। मुख्य मेहमान स्वामी कृष्णानंद शास्त्री ने मैन ऑफ द मैच जसवीर को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इससे पहले टूर्नामेंट के चौथे मैच में जालंधर ने रामपुरा फुल की टीम को भी 85 रनों से हराया। इस मैच में शिअद नेता कर्ण सिंह दुल्लट बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कुलदीप कोछड़, अशोक मित्तल, टोनी शर्मा, अजय बराड़, राज अरोड़ा, हरसंगीत हैप्पी, रोमा वालिया, राहुल कोछड़, राज बब्बर, दिवेश जैन, प्रिंस कुनाल शर्मा, मनी बराड़, अमन बराड़ भी हाजिर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed