फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Two young men firing at the police party

दो युवकों ने पुलिस पार्टी पर की फायरिंग

Fri, 11 Dec 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 11 Dec 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
Two young men firing at the police party
भवानीगढ़ के गांव मटरां के समीप पुलिस नाके से भागने की कोशिश करते दो नौजवानों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस मुलाजिमों ने दोनों को काबू करके उनसे पिस्तौल तथा कारतूस बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक  भवानीगढ़ थाने के सहायक थानेदार गुलजार राम पुलिस पार्टी के साथ एक चोरी के मामले की जांच करने के लिए गांव मटरां के पास नाका लगाए हुए थे तभी दो नौजवान मोटरसाइकिल पर आए। जिन्होंने पुलिस नाका लगा देखकर मोटरसाइकिल पीछे ही रोक लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जब उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया तो मोटरसाइकिल सवार बलविंदर सिंह ने रिवाल्वर से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि उसने पुलिस मुलाजिमों पर करीब पांच फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार पुलिस ने दोनों को काबू करके उनसे 32 बोर रिवाल्वर, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया। पुलिस ने बलविंदर सिंह निवासी माझी और कुलविंदर सिंह निवासी ममसपुर अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed