{"_id":"7af28f5799120dcd4193ddfa21ec733d","slug":"punjab-firozpur-5-crore-heroin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद से पांच करोड़ की हेरोइन, जाली करेंसी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद से पांच करोड़ की हेरोइन, जाली करेंसी बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद पर लगी कंटीली पार खेत में से पांच करोड़ की हेरोइन, 21 हजार रुपये की जाली करेंसी और दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार को फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी जगदीश के पास घटी। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बीओपी जगदीश के पास लगी कंटीली तार पार खेत में पाकिस्तानी तस्करों ने हेरोइन की खेप भेजी है। बीएसएफ की बटालियन 105 के जवानों ने स्पेशल सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
खेत से हेरोइन के आधा-आधा किलो के दो पैकेट बरामद हुए, जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट कीमत पांच करोड़ रुपये है। इसके अलावा 21 हजार रुपये इंडियन जाली करेंसी व दो पाकिस्तानी मोबाइल कंपनी के सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन