{"_id":"b05db44ad3b3df8279af67688ab95113","slug":"punjab-crime-sangrur-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने जान दी
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
गांव कणकवाल भंगूआं में एक किसान ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलकर खुदकुशी कर ली।
किसान भाकियू एकता का वर्कर भी था। भाकियू के जिला नेता सुखपाल सिंह ने बताया कि गांव का 40 वर्षीय काला सिंह आर्थिक तंगी के चलते लंबे समय से परेशान चल रहा था। उसके पास महज डेढ़ एकड़ जमीन थी और उसके सिर पर लाखों का कर्ज चढ़ा हुआ था।
इसी वजह से वह परेशान रहता था और इसी परेशानी की वजह से उसने वीरवार रात कोई जहरीली चीज निगल ली। सुबह उसके परिवार वालों को जब पता चला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शुक्रवार गांव में संस्कार कर दिया गया।