{"_id":"31cd2d0d9e989cd39228f2a6f206291b","slug":"clashed-with-car-trolley-seven-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्राली से भिड़ी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-ट्राली से भिड़ी, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अबोहर-मलोट रोड पर रविवार दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्राली और इनोवा की टक्कर होने सेे कार में सवार तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सभी घायलाें को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया, लेकिन परिजन उन्हें श्रीगंगानगर ले गए।
राजस्थान के श्रीकरणपुर के गांव 22 एच निवासी एक ही परिवार के सात लोग विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिए जालंधर जा रहे थे। अबोहर-मलोट मार्ग पर गांव गोबिंदगढ़ के पास उनकी इनोवा मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ टकरा गई।
इससे कार में सवार परमवीर कौर पत्नी राजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह, जसप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, निरंजन कौर पत्नी दीदार सिंह, सुखदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह, मनजीत कौर और हनी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना के बारे में 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिसने मौके पर पहुंच कर घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
घायल निरंजन कौर और हनी की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन सभी घायलों को श्रीगंगानगर ले गए हैं। वहीं घटना के बाद से ट्राली चालक मौके से फरार है।