फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Bhim tank massacre: Shivlal Doda sent to prison for ten February

भीम टांक हत्याकांड : शिव लाल डोडा को दस फरवरी तक भेजा जेल

Tue, 02 Feb 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
Bhim tank massacre: Shivlal Doda sent to prison for ten February
अबोहर के भीम टांक हत्याकांड के आरोपी शराब व्यवसायी व अकाली नेता शिव लाल डोडा का पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को जज जगजीत सिंह की अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से डोडा का और रिमांड लेने की बात कही, लेकिन अदालत ने आरोपी को 10 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। अदालत में शिव लाल डोडा ने पॉलिग्राफ टेस्ट करवाने को हामी भर दी। 
विज्ञापन



इसी मामले के आरोपी शिव लाल डोडा के भतीजे अमित डोडा को भी जेल से लाकर जज जगजीत सिंह की अदालत में पेश किया गया और उससे भी पॉलिग्राफ टेस्ट करवाने की बात कही गई। इसे अमित डोडा ने स्वीकार कर लिया और उसे भी 10 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। यह जानकारी आरोपियों के वकील हरप्रीत सिंह ने दी। 
विज्ञापन


इसी कांड के एक अन्य आरोपी हरिंदर सिंह हैरी को भी अदालत में पॉलिग्राफ टेस्ट के लिए लाया जाना था, लेकिन सिक्योरिटी की वजह से नहीं लाया जा सका। यह जानकारी हैरी के वकील सुखदेव सिंह धालीवाल ने दी। उन्होंने बताया कि हैरी पॉलिग्राफ टेस्ट के लिए तैयार नहीं है। पॉलिग्राफ की मंजूरी देने को अदालत ने 15 फरवरी की तारीख तय की है। उस दिन हैरी को भी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर दिवंगत भीम टांक के पिता कपूर चंद, माता कौश्ल्या देवी और गंभीर रूप से घायल गुरजंट सिंह जंटा के भाई रंजीत सिंह राणा ने आज अदालत में सभी 25 आरोपियों का नारको टेस्ट करवाने का प्रार्थना पत्र दिया। अदालत ने पॉलिग्राफ और नारको टेस्ट का फैसला करने के लिए 15 फरवरी की तारीख निश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed