{"_id":"75b6db63a6cdb3c86c668ed91775f9ac","slug":"bar-association-president-inder-bir-sendhawa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने बीरइंद्र संधवां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने बीरइंद्र संधवां
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 23 Dec 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में बीरइंद्र सिंह संधवां विजयी रहे। संधवां ने कड़े मुकाबले के दौरान शिवकरतार सिंह सेखों को 81 मतों से हराया।
अध्यक्ष पद के अलावा बार के उपाध्यक्ष व खजांची पदों के लिए मतदान किया गया जिसमें बार के कुल 459 सदस्यों में से 405 ने भाग लिया।
जिला बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के दौरान सचिव व संयुक्त सचिव के पदों के लिए पहले ही क्रमवार गुरलाभ सिंह व मनप्रीत सिंह का सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका था जबकि बाकी तीनों अहम पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में होने की वजह से मंगलवार को मतदान करवाया गया।
अध्यक्ष पद के लिए बीरइंद्र सिंह संधवां ने 242 मत लेकर शिवकरतार सिंह सेखों को शिकस्त दी। उपाध्यक्ष पद के लिए नौजवान वकील अवतार कृष्ण ने 224 मत लेकर संदीप पासी और खजांची पद के लिए बाबू राम ने 210 मत लेकर मनप्रीत सिंह को क्रमवार 44 व 16 मतों से हराया।
विज्ञापन
मतदान में शिवकरतार सिंह सेखों को 161,संदीप पासी को 180 व मनप्रीत सिंह को 194 मत मिले जबकि तीनों पदों के लिए क्रमवार दो व एक एक मत कैंसल हो गए।