फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Rampura fool orgy of felony, three injured

रामपुरा फूल में गुंडागर्दी का नंगा नाच, तीन घायल

Fri, 08 Nov 2013 11:08 PM IST
अमर उजाला, रामपुरा फूल
अमर उजाला, रामपुरा फूल Updated Fri, 08 Nov 2013 11:08 PM IST
विज्ञापन
Rampura fool orgy of felony, three injured
रामपुरा फूल में शुक्रवार को सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। स्थानीय एचडीएफसी बैंक के पास नौजवानों के दो गुटों में हुई लड़ाई के कारण तीन घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शहर में दिन दिहाड़े हुई गुंडागदी की इस घटना के कारण लोगों में दहशत और भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय एचडीएफसी बैंक के समीप नौजवानों के दो ग्रुपों में किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। लड़ाई में दोनों गुटों ने हाकी और डंडों को खुलकर प्रयोग किया।
विज्ञापन


आधे घंटे चले इस तांडव के कारण आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। झगड़े के कारण तीन युवक घायल हो गए। उन्हें लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बाकी लोग वहां से भाग निकले।

 थाना प्रभारी सुरेंद्र बांसल ने बताया कि लड़ाई में संजय कुमार, आकाश राम और सतीश कुमार घायल होने के कारण सरकारी अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने दोनों गुटों के बयान ले लिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed