फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   punjab, bathinda, rally

‘संसद में मामला न उठाया तो करेंगे रैली का विरोध’

Sat, 05 Dec 2015 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sat, 05 Dec 2015 04:00 PM IST
विज्ञापन
punjab, bathinda, rally
बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित विवादित पर्ल कंपनी की जगह पर आने वाली
विज्ञापन
15 दिसंबर को रैली करने जा रही कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों ने रैली स्थल का जायजा लिया।

इनमें दो पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड, मक्खन सिंह के अलावा मौजूदा विधायक अजायब सिंह भटी शामिल थे। उधर, पर्ल निवेशकों ने शुक्रवार को शहर के हाजी रत्न गुुरुद्वारा साहिब में एक बैठक कर कांग्रेस को चुनौती दी है कि अगर कांग्रेस के सांसद 10 दिसंबर तक उनकी मामला सांसद में नही उठाते तो वह रैली का विरोध करेंगे ।

रैली स्थल का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की रैली मेें अकाली दल की रैली से ज्यादा भीड़ होगी और लोग खुद अपने अपने वाहनों पर आएंगे, न कि अकाली दल की तरह बाहर से लोगों को लाया जाएगा। पर्ल निवेशक एसोसिएशन के नेता रणजीत सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 10 दिसंबर तक उनका मामला सांसद में उठाती है तो वह कांग्रेस की रैली का विरोध नही करेंगे, अगर कांग्रेस उनका मामला सांसद में नही उठाती तो अकाली दल की रैली की तरह कांग्रेस की रैली का भी विरोध करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पर्ल कंपनी में हजारों लोगों अपने खून पसीने की कमाई को निवेश किया था। अब कंपनी पैसा लौटाने में असमर्थ दिखाई दे रही है। इस पर निवेशक  एसोसिएशन बनाकर कानूनी तौर पर पर्ल कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed