फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bathinda News ›   Bathinda Congress rally today, including the entire leadership of Captain arrived

कांग्रेस की बठिंडा रैली आज, कैप्टन समेत पूरी लीडरशिप पहुंची

Tue, 15 Dec 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 15 Dec 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
Bathinda Congress rally today, including the entire leadership of Captain arrived
कांग्रेस रैली के लिए कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी टीम के साथ और पार्टी की सीनियर लीडरशिप बठिंडा पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


माझे के कांग्रेसी नेता लाली मजीठिया ने एक विशेष बातचीत के दौरान कहा कि बठिंडा में कांग्रेस की बदलाव रैली विरोधियों को पस्त कर रख देगी। साथ ही उनको सोचने पर मजबूर कर देगी।

उन्होंने कहा कि प्र्रदेश में चारों ओर लूट मची हुई है। इसके लिए पूरा बादल परिवार जिम्मेदार है। मजीठिया ने कहा कि चाहे रेत, ट्रांसपोर्ट, केबल के अलावा शराब माफिया भी बादल परिवार चला रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते मौजूदा समय में पंजाब के लोग बेरोजगार होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सूबे के लोगों का दर्द समझते हैं।

इसके चलते हाईकमांड ने उन्हें सही समय पर पंजाब अध्यक्ष बनाकर बादलों की लूट से पंजाब को बचाने का मौका दिया है। लाली मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस की बदलाव रैली में माझे से हजारों लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे खुद अपने वाहनों पर आएंगे। उधर, डीआईजी रणबीर खटडा ने कांग्रेस की रैली स्थल के सुरक्षा प्रबंधों जायजा लिया।

इसके अलावा बठिंडा के एसपीएच डॉ. नानक सिंह ने बताया कि रैली की सुरक्षा के लिए 1500 पंजाब पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सभी बठिंडा के ही हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह कांगड और कांग्रेसी सुख सरकारियां ने स्थानीय होटल में प्रेसवार्ता के बहाने मीडिया को लंच करवाना चाहा।

वहीं मीडिया को वहां पर प्रेसवार्ता न होने का पता चला तो कुछ कर्मियों ने एतराज जताया, लेकिन कांग्रेसी नेता सुख सरकारियां व पूर्व विधायक ने मीडिया के साथ बदसलूकी कर डाली। इस पर कांग्रेसी नेता लाली मजीठिया ने मीडिया से माफी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed