{"_id":"cd86b67e9fbd3d76504a0e7ccb635569","slug":"akali-minister-bordered-by-bjp-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने किया अकाली मंत्री का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने किया अकाली मंत्री का घेराव
अमर उजाला, बठिंडा
Updated Tue, 05 Nov 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा में पंजाब में गठबंधन की सरकार चला रहे शिअद और भाजपा के बीच खींचतान का एक नजारा मंगलवार को दिखाई दिया जब भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सिंचाई मंत्री शिअद के जनमेजा सिंह सेखों का घेराव कर दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा कार्यकर्ता मौड़ मंडी में भाजपा जनता युवा मोर्चा के जिलाध्क्ष कंतेश सिंगला पर हुए जानलेवा हमले का विरोध कर रहे थे।
स्थानीय मैक्स अस्पताल में घायल भाजयुमो नेता का हालचाल पूछने पहुंचे सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों का घेराव करते हुए भाजपाइयों ने शहरी प्रधान परमिंद्र गोयल के नेतृत्व में हंगामा किया। उन्होंने सिंचाई मंत्री के सामने आरोप लगाया कि अकाली दल की शह पर गुंडागर्दी की जा रही है।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मौड़ मंडी में भाजयुमो नेता पर जानलेवा हमला अकालियों और मौड़ थाने के एसएचओ की शह पर हुआ है और हमले को अंजाम देने वाले आरोपी सिंचाई मंत्री के करीबी हैं।
विज्ञापन
उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने भाजयुमो नेता पर जानलेवा हमला किया, उनके खिलाफ पहले भी मौड़ के डीएसपी को लिखित शिकायत दी गई थी। परंतु पुलिस ने अकालियों की शह पर उक्त आरोपियों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की।
भाजयुमो नेता पर हमले का विरोध
भाजपा की बठिंडा प्रभारी बीबी गुरचरण कौर पंजगराई और भाजयुमो के पंजाब प्रधान मोहित गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे और घायल साथी का हालचाल पूछा। इस मौके पर पंजगराई ने कहा कि भाजयुमो नेता पर हुआ हमला दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि इस मामले में वह पार्टी के पंजाब प्रधान कमल शर्मा को साथ लेकर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल से मिलकर विरोध जताएंगी।
भाजपा के शहरी प्रधान परमिंद्र गोयल और भाजयुमो के राज्य प्रधान मोहित गुप्ता ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई न की तो संघर्ष तेज किया जाएगा।