एक नजर मेरठ से आज की हैडलाइन्स पर-
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आज कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ऑनलाइन दीक्षा देंगी। सोमवार शाम तक उनके आने की सूचना थी लेकिन रात में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षा गृह में ऑनलाइन कार्यक्रम के लिए स्क्रीन लगाई गई। वहीं सीसीएसयू के 32 वें दीक्षांत समारोह में होनहारों वर्षों का सपना पूरा होगा। आज समारोह में 254 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक और 217 को विशिष्ट प्रमाण पत्र दिए जाने हैं। दीक्षांत समारोह में एमकॉम की टॉपर पूजा कुमारी को मुरारीलाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक एवं एमजेएमसी की टॉपर अपर्णा त्यागी को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
करीब ढाई साल पहले शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में 10,38,157 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। जिले में 12,55,915 लोगों के गोल्डन कार्ड बनने थे, जिनमें से 2,17,758 यानी 17.4 प्रतिशत के ही गोल्डन कार्ड बन सके हैं। अब 10 से 24 मार्च तक शासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें शिविर लगाकर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनाए जाएंगे। अभी तक जन सुविधा केंद्रों पर ही 30 शुल्क लेकर यह गोल्डन कार्ड बन रहे थे। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड या राशन कार्ड परिवार पंजिका की नकल या प्रधानमंत्री का पत्र लाना होगा, शिविर के आयोजन से पहले आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक दिन पहले इसकी जानकारी देंगी। वहीं ग्रामसभा के नोटिस बोर्ड पर इसकी सूचना चस्पा की जाएगी।
मेरठ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे और गंगनहर की दाईं पटरी का निर्माण प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है इन दोनों प्रोजेक्ट का कार्य शुरू कर दिया गया है। जुलाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।
पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची के लिए आपत्तियों को जमा करने का समय खत्म हो गया है जिला स्तर पर कुल 257 आपत्तियां पहुंची अब इनके निस्तारण के लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में 10 मार्च से 12 मार्च तक जांच की जाएगी इसके बाद 13 या 14 मार्च की को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा वही 15 मार्च को अंतिम सूची शासन को भेज दी जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नए अफसरों के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होगा। जिले की भौगोलिक स्थिति और हर गांव में चुनावी हालात से अनजान होने के कारण उनके सामने काफी परेशानी आएगी। जनपद के कई गांव अति संवेदनशील माने जाते हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में तो चंद गांव में ही संघर्ष और झगड़े होते हैं, लेकिन पंचायत चुनाव में छोटी-छोटी बातों पर बड़े विवाद होते हैं। किठौर थाना क्षेत्र में ललियाना और राधना ऐसे गांव हैं, जहां हर चुनाव में खूनी संघर्ष होता है। परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम सौंदत, खानपुर, खजूरी रामनगर, गांव भी ऐसे ही रहे हैं।
महाशिवरात्रि पर दो लाख श्रद्धालु करेंगे शिव का जलाभिषेक बाबा गणिनाथ मंदिर में जिला प्रशासन की मंदिर समिति की बैठक हुई
महाशिवरात्रि पर दो लाख श्रद्धालुओं के शिव औघड़नाथ मंदिर में शिव का जलाभिषेक करने की उम्मीद जताई जा रही है औघड़नाथ मंदिर प्रशासन की समिति ने लाइटिंग बैरिकेडिंग सैनिटाइजेशन आदि की व्यवस्था पूरी कर ली है
खरखोदा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के बाद पकड़े गए आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की पुलिस की। जवाबी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगी, उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव में सोमवार शाम अनुसूचित जाति किए किशोरी घर के पास में ही शौच के लिए गई थी, वहां पहले से ही मौजूद गांव के युवक ने उसे जंगल में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया बदहवास हालत में अपने घर पहुंचे किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
दिल्ली एटीएस ने लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले गैंग से जुड़े आरोपियों की तलाश में सोतीगंज में दबिश दी। टीम के पहुंचने से पहले ही सूचना लीक हो गई और शातिर कबाड़ी वसीम चिकाना फरार हो गया। बताया गया कि इस गैंग से 25 से अधिक वाहन दिल्ली एटीएस ने बरामद किए हैं। चोरी के वाहनों को सोतीगंज में काटने के लिए लाया जाता था।
मेरठ के शास्त्रीनगर में शास्त्री नगर में सर्राफ के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों लिसाड़ी गेट के निकले हैं पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है मास्टरमाइंड सहित दो बदमाश अभी फरार हैं। इनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान भी बरामद किया गया है। इसी गिरोह ने 15 दिन पहले सरदाना में भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने और अन्य व्यापारियों ने रविवार को तेजगढ़ी मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा किया था।
बागपत में मंगलवार सुबह रोडवेज बस से सोनीपत जा रही एक छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक के साथ पकड़े जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। शिक्षकों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने युवक से मारपीट कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस युवक व छात्रा को थाने ले गई। मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने राहुल बनकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया है।
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में मंगलवार सुबह उस वक्त लोगों की आस्था को ठेस पहुंची जब हस्तिनापुर के एक मंदिर में युधिष्ठिर द्वारा स्थापित लाखों लोगों की श्रद्धा से जुड़े शिवलिंग को गुपचुप ढंग से हटाकर नया शिवलिंग स्थपित कर दिया गया। मामले की जानकारी लगते ही लोगों में रोष पनप गया। लोग इक्ट्ठा होकर मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
... Read More