बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 7 April and today headline latest news
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 6 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

7 April 2021

Play
4:39
मेरठ से आज के मुख्य समाचार- मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिग्रहित की गई भूमि में घोटाला सामने आया है। बिना अधिग्रहण ही एक किसान परिवार को करीब पौने 4 बीघा जमीन का मुआवजा दे दिया गया। तहसील की टीम ने पैमाइश की तो पूरा खेल सामने आया। मामले में कई अधिकारी फंस सकते हैं। पुरकाजी में बाईपास के लिए 2011 में भूमि अधिग्रहण किया गया था। मेरठ में कोरोना के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जांच में 108 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें से 73 नए केस हैंं। 5 साल के 12 से लेकर 82 साल तक के लोग शामिल हैं। शहर की वायु गुणवत्ता सुधार वाला प्लान शासन में धूल फांक रहा है। नगर निगम अधिकारी शासन की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि शासन की हरी झंडी मिलने के बाद प्लान पर काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि वायु प्रदूषण के मामले में मेरठ पहले से ही प्रदेश के सबसे ज्यादा प्रदूषित 11 शहरों में शामिल है। रैपिड रेल निर्माण कार्य में बाधा बन रही रिठानी की 40 साल पुरानी पीर मजार को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों से बातचीत की जल्द ही पीर मजार शिफ्ट किया जाएगा। वहीं धर्मस्थल का रखरखाव करने वालों ने अधिकारियों से 1 सप्ताह का समय मांगा है। नगर निगम चुनाव में भी गठबंधन पूरी तरह सक्रिय है। भाजपा के खिलाफ सपा और बसपा ने वार्ड 59 में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। यहां पर कांग्रेस के अरुण कौशिक को संयुक्त प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि भाजपा ने पूर्व पार्षद किशन कन्हैया के बेटे शुभम रस्तोगी को प्रत्याशी बनाकर सहानुभूति कार्ड खेला है। सरूरपुर में परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद 3 साल से पुलिस सुरक्षा में रह रहे हसनपुर राजापुर गांव के वेतन जाटव ने भी पंचायत चुनाव में ताल ठोक दी है। जिला पंचायत के वार्ड 15 से अपनी पत्नी पूजा को बसपा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। कोरोना संक्रमण के चलते जो सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र छात्राओं को 5 दिन में हॉस्टल खाली करने के आदेश दिए गए हैं मीठा की सारी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं सभी कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगे वेस्ट यूपी में मौसम फिर से बदला बदला नजर आ रहा है। मंगलवार को तेज हवा के कारण दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है वहीं बिजनौर में हल्की बूंदाबांदी हुई मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एंड सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ मैदानी इलाकों में भी बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं

Meerut News Today 6 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed