बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 5 April and today headline latest news
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 5 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

5 April 2021

Play
5:45
आइए नजर डालते हैं, मेरठ से आज के मुख्य समाचारों पर - मेरठ में कोरोना का हमला और तेज हो गया है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में शामली निवासी 76 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि 104 नए मरीज मिले। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में भी 13 मरीजों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। 13 मरीज गंगानगर के दो परिवारों के रहने वाले हैं। इस साल पहली बार मरीजों की संख्या 100 के पार पहुंच गई। मेरठ में शस्त्र लाइसेंसधारी अपराधियों को धड़ल्ले से कारतूस बचे रहे हैं। वे चार गुना कीमत पर डीलिंग कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा कराने के दौरान इसकी पोल खुली है। इस मामले में एक शस्त्र लाइसेंसधारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  बाइक बोट घोटाले के आरोपी विशाल की 2.18 करोड़ कीमत की तीन संपत्ति रविवार को गौतमबुद्ध नगर की कासना कोतवाली पुलिस ने कुर्क की। इसमें एक कोठी और दो गांवों की करीब साढे़ 27 बीघे जमीन शामिल है। वहीं, पुलिस ने 52 लाख रुपये कीमत की मवाना स्थित एक अन्य कोठी की कुर्की के लिए 30 दिन का नोटिस आरोपी की पत्नी को दिया है। बागपत के बड़ौत थाना क्षेत्र में औसिक्का गांव में शनिवार की रात चुनाव प्रचार के दौरान प्रधान पद के दावेदार शकील (32 वर्ष) को बाइक सवार लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया। पहले उन्हें बड़ौत के एक निजी अस्पताल में लेकर आए, यहां से मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।   बिजलीघरों और लाइनों के मेंटेनेंस के लिए शटडाउन शुरू हो गए हैं। रविवार को रैपिड रेल परियोजना के लिए विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के चलते तीन बिजलीघर क्षेत्रों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोग परेशान हुए। वहीं सोमवार को गंगानगर क्षेत्र में तीन घंटे की कटौती की जाएगी।

Meerut News Today 5 April: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed