बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 3 March and today headline latest news
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 3 March: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

3 March 2021

Play
6:27
एक नजर मेरठ से आज की हैडलाइन्स पर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रालोद की किसान पंचायत आज नकुड में अघ्याना मार्ग पर आयोजित की जा रही है पंचायत में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने  कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार की मुखालफत करते हुए किसानों को लामबंद करने की कोशिश की उन्होंने कहा मेरठ महानगर में काले तेल का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लिसाड़ी गेट के खुशहाल नगर में घनी आबादी के बीच पेट्रोल डीजल में मिलावट के लिए बनाए गए अवैध गोदाम में मंगलवार को धमाका हो गया। भीषण आग में पेट्रोल-डीजल से भरे ग्राम धमाके के साथ फटे, जिससे आसपास के मकानों में दरारें आ गई, कई मकानों में सामान भी पिघल गया। बताया गया कि गोदाम में मिल आपकी पेट्रोल बनाने वाले कर्मचारी की लापरवाही से आग लगी। गोदाम मालिक और उसके पुत्र मामूली रूप से झुलस गए। कारखाने में आग बुझाने का कोई भी उपकरण मौजूद नहीं था। बता दें कि केमिकल से मिलावटी तेल बनाने का धंधा मेरठ में तेजी से फैल रहा है परतापुर, टीपी नगर, खरखौदा समेत कई इलाकों में पहले भी इस धंधे की पोल खुली, इसके बावजूद सरकारी तंत्र खामोश है। जिला पंचायत की तरह ब्लाक प्रमुख आरक्षण ने भी कई दावेदारों को तगड़ा झटका दिया है। खास बात यह है कि यदि जातीय समीकरण के लिहाज से कई ब्लॉकों में राहत भी मिली है, लेकिन इसमें कई धुरंधर चारों खाने चित हो गए हैं।  जिला पंचायत वार्ड आरक्षण ने भाजपा में रार पैदा कर दी है। कई दिग्गजों से उनका मूल ठिकाना छिन गया है, ऐसे में अब वह नए ठिकाने की तलाश में जुट गए हैं। पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों की आरक्षण सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। 479 ग्राम पंचायतों में से 161 पंचायतों में महिला प्रधान चुनी जाएंगी। इसमें 38 गांव में अनुसूचित जाति महिला, 47 गांव में अन्य पिछड़ा वर्ग महिला और 76 गांव में महिला पद आरक्षित किए गए हैं। वही 171 गांव में अनारक्षित पदों का आरक्षित किया गया है 60 साल से ज्यादा और 45 साल से 59 साल के बीच की आयु वालों का मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में गुरुवार से प्रतिदिन टीकाकरण होगा। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को टीका लगेगा। इन स्थानों पर या निशुल्क होगा, जबकि निजी अस्पतालों में टीकाकरण के 250 रुपये देने होंगे। मेरठ के लिसाड़ी गेट में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें दादी और पौते की मौके पर ही मौत हो गई वहीं परिवार के 5 लोग बेहोश हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बेहोश सदस्यों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मेरठ के गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो से 4 साल की बच्ची का बदमाशों ने अपहरण कर लिया सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़ सके। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। बुनकर कनेक्शनों के नाम पर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में विद्युत वितरण निगम के अधिकारी भी शामिल रहे हैं। मिलीभगत और लेनदेन कर अधिकारियों ने बुनकर कनेक्शनों की बंदरबांट कर दी। इन्हीं कनेक्शन पर फैक्ट्रियां सब्सिडी की बिजली ले रही है, पीवीएनएल के एमडी अरविंद मल्लप्पा बांगरी ने कहा कि बुनकर कनेक्शनों की सब्सिडी हथकरघा विभाग देता है, नए प्रावधान का मामला शासन स्तर पर लंबित है। आदेश नहीं आने से बुनकरों के बिल भी नहीं लिए जा रहे हैं। मामले में आदेश अनुसार कार्यवाही की जाएगी पीएम स्वनिधि के चक्कर में नगर निगम कर वसूली करना भी भूल गया है। सरकारी विभागों पर 45 करोड़ गृह कर बकाया होने के बाद उनसे वसूली नहीं कर पा रहा। 40 विभाग ऐसे हैं जिन्होंने नगर निगम का कर दबा रखा है। बिजली विभाग पर 24 करोड कर बकाया है । गर्मी में ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑटोमेटिक पंखे ट्यूबलाइट कूलर बाजार में उतारे गए हैं यह उपकरण ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्ट कर संचालित किए जा सकते हैं कूलर में एयर प्यूरीफायर भी दिया गया है कंपनियों का दावा है कि है हवा को शुद्ध करता है पुलिस ने शामली के कांधला में छापा मारकर मिलावटी करा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है ₹500 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं मौके से भारी मात्रा में मिलावटी शराब बरामद की गई शराब को पंचायत चुनाव में खपाने का मकसद था मकसद से तैयार किया गया था साथ ही बागपत के सरकारी ठेका पर भी यहां से शराब की सप्लाई होती थी मामले में बागपत एसपी को रिपोर्ट भेजी गई है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गतिविधियां तेज होते हैं पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है रमाला थाना क्षेत्र के गठन गांव के किसान इरशाद अली की हत्या के मामले में फरार चल रहे कुख्यात धर्मेंद्र गठन पर 50,000 का इनाम घोषित किया गया है धर्मेंद्र के होटल पर हत्या लूट रंगदारी के 49 मुकदमे दर्ज हैं बिजनौर पुलिस ने मंगलवार को मोहल्ला बंदूक 96 पालिका के सभासद अफसर कुरैशी के घर पर छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा इस दौरान पशुओं के अवशेष 35 पशु बरामद किए गए इन पशुओं को धामपुर निवासी डेरी संचालन के सुपुर्दगी में दे दिया गया मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में 3 छात्रों पर सोमवार दोपहर जानसठ रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते समय युवकों ने हमला कर दिया 2 छात्रों पर लोहे की रॉड में डंडों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया जबकि एक अन्य छात्र ने किसी तरह भागकर जान बचाई परिजनों ने नई मंडी थाने में अज्ञात में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है

Meerut News Today 3 March: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed