आइए नजर डालते हैं आज की मुख्य हेडलाइन पर...
बाइक बोट घोटाले में मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति और भूदेव के घर की कुर्की
मुजफ्फरनगर में फिल्मी अंदाज में शादी करके लौट रहे दूल्हे को उठा ले गई मुंबई पुलिस
मुजफ्फरनगर : डरा-धमकाकर बहन को चार माह तक हवस का शिकार बनाता रहा सौतेला भाई, गिरफ्तार
लॉकडाउन में फेसबुक के जरिए शुरू हुई प्रेम कहानी का दुखद अंत
मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड के साथ बुधवार सुबह पुलिस की मुठभेड़
खुशखबर : गन्ना किसानों को अनुदार पर फिर मिलेंगे कृषि यंत्र, पुराने बकाएदारों को नहीं मिलेगा लाभ
बाइक बोट घोटाले के मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति बहल और भूदेव के घरों पर मंगलवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ ईओडब्ल्यू मेरठ के अधिकारी मौजूद रहे है। ईओडब्ल्यू के एसपी राम सुरेश यादव के मुताबिक, बाइकबोट घोटाले में कई लोगों पर गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी में मुकदमें दर्ज है।
बागपत में मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड के साथ बुधवार सुबह पुलिस की मुठभेड़। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल। एक साथी भी गिरफ्तार मुर्गों की लड़ाई पर लाखों रुपये का सट्टा लगता था , रमाला से रविवार शाम सट्टा लगाते हुए 40 लोग पकड़े गए थे ।
चार दिन बाद खुले बैंक तो मची मारामारी। दो दिन अवकाश और दो दिन की हड़ताल के बाद बैंक आज खुले हैं तो सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। हड़ताल के चलते लोगों के पास नकदी नहीं रही थी।
बिजनौर के नजीबाबाद में एक कपड़ा शोरूम में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुची और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया; वहीं सुबह तक भी शोरूम में जले कपड़ों से घुंआ उठता रहा । एक करोड़ रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका।
लॉकडाउन में फेसबुक के जरिए शुरू हुई प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया। होटल में जहरीला पदार्थ खा लेने से प्रेमिका की मौत के बाद अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों का बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थानाक्षेत्र में शादी करने के बाद दुल्हन को विदा कराकर लौट रहे दूल्हे को मुंबई से पहुंची साइबर सेल की टीम फिल्मी अंदाज में बरात रुकवाने के बाद गिरफ्तार कर ले गई। नाटकीय ढंग से हुई गिरफ्तारी से बरात में हड़कंप मच गया। बाद में बरात दुल्हन को लेकर गृह जनपद के लिए रवाना हो गई।
मुजफ्फरनगर में खतौली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसी के सौतेले भाई ने करीब चार माह पूर्व डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी लगातार अनैतिक संबंध बनाता आ रहा था, जिसमें उसका बहनोई भी सहयोग करता रहा। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की बुधवार को ही बरात जानी थी।
सहारनपुर में शहर के मोहल्ला ज्वाला नगर में नौकर ने भाजपा नेता के घर 40 लाख रुपये की चोरी की। परिवार शादी समारोह में गया था। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और डॉग स्क्वॉड बुलाकर भी छानबीन कराई। पीड़ित ने आरोपी नौकर के खिलाफ तहरीर दे दी।
गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। गन्ना विभाग दो वर्ष बाद फिर से कृषि यंत्रों पर अनुदान देगा। गन्ना विकास समितियों के पुराने बकाएदारों को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत और अधिकतम 30 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जिले के 1.80 लाख गन्ना किसानों में से 8362 पुराने बकाएदार किसान इस योजना के लाभ से वंचित रहेंगे।
... Read More