बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
27 October Audio Bulletin:two plus two dialogue all updates mike pompeo mark esper rajnath singh s jaishankar
आज की बड़ी खबरें

27 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

27 October 2020

Play
2:4
27 October Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट अमेरिका का चीन-पाकिस्तान को कड़ा संदेश पोम्पियो बोले- खतरों से एकसाथ निपटेंगे भारत-अमेरिका भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में दो दिवसीय टू प्लस टू वार्ता के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ची और पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका न केवल सीसीपी की ओर से पैदा हुए खतरे के खिलाफ बल्कि सभी खतरों के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए सभी कदम उठा रहे हैं। +++++++++++++++++++++++++++++++++++++ केंद्र सरकार का बड़ा फैसला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अब कोई भी खरीद सकता है जमीन केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है और वहां बस सकता है।  नई अधिसूचना जारी हो गई है। हालांकि खेती की जमीन को लेकर रोक जारी रहेगी। ++++++++++++++++++++++++++++++++++++ बल्लभगढ़ छात्रा हत्याकांड: दूसरा आरोपी गिरफ्तार न्याय के लिए दिल्ली-मथुरा हाईवे पर प्रदर्शन जारी हरियाणा के बल्लभगढ़ में सरेआम छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वेकिन पीड़ित परिवार न्याय के लिए धरने पर बैठ गया है और दिल्ली-मथुरा हाईवे को जाम कर दिया है +++++++++++++++++++++++++++++++ एनडीएमसी ने जारी किया डॉक्टरों का सितंबर तक का वेतन कई दिनों से हड़ताल पर हैं डॉक्टर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने डॉक्टरों का जुलाई से लेकर सितंबर 2020 तक का वेतन जारी कर दिया है। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों और डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की सैलरी भी अगस्त 2020 तक की रिलीज कर दी है। ++++++++++++++++++++++++++++++++++++ हाथरस कांड: अभी दिल्ली ट्रांसफर नहीं होगा केस इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगी निगरानी उत्तर प्रदेश के हाथरस केस की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मामले की निचली कोर्ट में सुनवाई (ट्रायल) को फिलहाल राज्य से बाहर दिल्ली ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। तब तक मामले में जांच की निगरानी सहित सभी पहलुओं की देखरेख इलाहाबाद हाईकोर्ट करेगा। ++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++ बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान विवाद झड़प में एक की मौत, 22 से ज्यादा घायल बिहार के मुंगेर में दशहरा पर दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई पांच स्थानीय लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक विसर्जन में जमकर बवाल कटा और फायरिंग भी हुई। ++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++ महाराष्ट्र : मुंबई में ड्रोन या मिसाइल से आतंकी हमले की आशंका  खुफिया विभाग ने महाराष्ट्र सरकार को दिए इनपुट भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। राज्य के खुफिया विभाग ने महाराष्ट्र सरकार को हमले की आशंका के इनपुट दिए हैं। हमले के लिए ड्रोन या मिसाइल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ++++++++++++++++++++++++++++++++++++++ घाटी में घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी दिवाली पर फिदायीन हमले की रच रहे साजिश बार-बार घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी दिवाली पर फिदायीन हमला करने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार जम्मू, सांबा, कठुआ, पंजाब के इलाकों में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं।  +++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++ पाकिस्तान के पेशावर में मदरसे में बम विस्फोट सात बच्चों की मौत और 70 घायल पाकिस्तान के पेशावर में बम धमाका हुआ है, दीर कॉलेनी के एक मदरसे में हुए धमाके में लगभग सात लोगों की मौत हो गई है और 70 लोगों के घायल होने की खबर है।  +++++++++++++++++++++++++++++++++++++++++ तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार सेंसेक्स में 376 अंकों का उछाल, निफ्टी 11800 के पार वैश्विक बाजारों की गिरावट का मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू स्तर पर दबाव दिखा...लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।  

27 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed